जिन विद्यालयों का एमआईएस खाता आरटीई पोर्टल पर सीट घोषित न करने के कारण बंद किया गया है उन विद्यालयों को फार्म-6 भरने की अनुमति मौलिक शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदान नहीं की गई है।
पोर्टल पर फार्म-6 भरने का अवसर केवल उन निजी विद्यालयों को दिया जा रहा है, जो कि अपने स्टाफ को वेतन आयोग की सिफारिशों अनुसार वेतन देते हैं व जो नये वेतनमान भविष्य में वर्ष 2026 से लागू होने वाले प्रावधानों के समायोजन हेतु CPI+10% स्लैब को अपनाना चाहते हैं वह शैक्षणिक सत्र 2026–27 से सत्र 2035–36 तक किसी एक वर्ष में (CPI+10)% की वृद्धि कर सकते हैं। फार्म-6 न भरने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि निजी विद्यालय द्वारा CPI+5% स्लैब को स्वीकार किया गया है।
यदि आपके स्कूल का यूजर नेम/पासवर्ड काम नहीं कर रहा है, तो उसे एमआईएस पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से "फॉरगेट पासवर्ड" विकल्प पर क्लिक करके रीसेट करें और यदि आपका रजिस्टर मोबाइल नंबर बदल गया है, तो नए एमआईएस पासवर्ड के लिए अपने डीईओ/डीईईओ से संपर्क करें। एमआईएस पोर्टल का नया पासवर्ड प्राप्त करने के बाद, आप कुछ समय बाद इस पोर्टल पर प्रयास कर सकते हैं। हालांकि किसी भी तरह की तकनीकी मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर 0172-5049801 पर संपर्क करें।